फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Liquor sold openly on dry day at 50 above the fixed price Station Officer claims ignorance

कानपुर: ड्राई डे पर खुलेआम शराब की बिक्री, निर्धारित मूल्य से 50 रुपये ज्यादा वसूले, SO बोले- जानकारी नहीं

Sat, 03 Oct 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

Kanpur News: रामादेवी और जेके चौराहे स्थित अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों से दिनभर टट्टर के नीचे से अवैध रूप से शराब बेची गई। मनमाने दामों पर 50 रुपये अतिरिक्त वसूल कर बोतलें बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आबकारी और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Liquor sold openly on dry day at 50 above the fixed price Station Officer claims ignorance
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में शराब और मीट की दुकानों को पूर्णतया बंद रखने के कड़े आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में इन सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए बंद ठेकों से खुलेआम शराब बेची गई।

विज्ञापन

रामादेवी चौराहे पर चकेरी थाने के ठीक सामने और लाल बंगला स्थित जेके चौराहे के शराब ठेकों में दिनभर अवैध रूप से शराब की धड़ल्ले से बिक्री होती रही। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार, जेके चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर एक सेल्समैन खड़ा होकर टट्टर के नीचे से चोरी-छिपे शराब की सप्लाई करता दिखा।

विज्ञापन





निर्धारित मूल्य से 50 रुपये अधिक वसूले
ड्राई डे का फायदा उठाते हुए पियक्कड़ों से प्रति बोतल निर्धारित मूल्य से 50 रुपये अधिक वसूले गए। ठीक ऐसा ही नजारा चकेरी थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित रामादेवी चौराहे के शराब ठेकों पर भी देखने को मिला, जहां बेखौफ होकर दिनभर ब्लैक में शराब बेची गई।

विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- वीडियो संज्ञान में नहीं
चकेरी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अवैध शराब बिक्री से जुड़ा कोई भी वायरल वीडियो फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं आया है। उधर, क्षेत्रीय नागरिकों ने आबकारी आयुक्त और पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कराकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed