फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   woman Someone else's child has been raising for one year

एक साल से पाल रही किसी और का बच्चा, अब खुला राज, ये है पूरा मामला

Tue, 03 Mar 2020 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Mar 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
woman Someone else's child has been raising for one year
इसी बच्चे गोलू को लाई है महिला - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तालग्राम में बेटे की चाह में एक महिला ने दूसरे का बच्चा हड़प लिया। वह एक साल से उसकी परवरिश कर रही थी। सोमवार को विवाद के बाद रिश्तेदारों ने इस राज को सबके सामने ला दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चार साल के बच्चे को ढूंढ कर जिला बाल संरक्षण इकाई को लिखित में जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक असली मां-बाप का पता लगाने में जुटे हैं। बच्चा अपना नाम गोलू बता रहा है। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक गांव निवासी महिला करीब एक साल पहले शिवराजपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहे तीन साल के बच्चे को अपने साथ ले आई।

महिला का कहना है कि बच्चे की असली मां का मानसिक संतुलन खराब है। वह बच्चे की अपनी संतान की तरह परवरिश कर रही थी। सोमवार को सूचना के आधार पर एसएसआई सोबरन सिंह ने बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चा महिला आरक्षी अर्चना की देखरेख में है। बच्चे के असली माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

महिला के पहले से हैं चार बेटियां
बच्चे को गैरकानूनी तरीके से रखे महिला ने बताया कि वह अपने मां बाप की इकलौती संतान है। पिता की मौत के बाद पति से संबंध विच्छेद हो जाने के कारण मां और चार पुत्रियों के साथ रह रही है। कोई बेटा नहीं था।

शिवराजपुर स्टेशन पर समोसा खाते समय बच्चा समोसा मांगने लगा। वह उसे ले आई। एक साल से पाल रही है। उसे गोद लेने के नियम कानून नहीं पता। बच्चे को अपने साथ रखने के लिए अधिकारियों से मांग करेगी।
 
विज्ञापन

क्या कहते जिम्मेदार
बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर का कहना है कि थाने से बालक को विधिक कार्रवाई के बाद चाइल्ड लाइन साथ ले आई है। मंगलवार को बालक व महिला की परामर्शदाता अजीत कुमार काउंसिल करेंगे। इसके बाद दोनों को बाल कल्याण समिति के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के समकक्ष पेश किया जाएगा। निर्णय के बाद कार्रवाई की जाएगी। असली माता-पिता का पता लगवाया जाएगा। दूसरे बालक को एक साल से महिला अपने पास रख रही है। यह गैर कानूनी है।

पुलिस कई पहलुओं पर जांच में जुटी
महिला की बात पर भरोसा किया जाए तो बेटा न होने से वह बालक को फुसला कर लाई है। उसने पुलिस को नहीं बताया। बच्चे की खरीद-फरोख्त का भी अंदेशा है। पुलिस इस पर भी जांच कर रही। बच्चा मंद बुद्धि महिला का होने की बात सामने आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed