फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman slipped in deep cut of collapsed culvert died by drowning  Accident due to negligence of PWD department

Jalaun: धसकी पुलिया की गहरी कटान में महिला फिसली, पानी में डूबकर मौत…पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही से हादसा

Sun, 22 Dec 2024 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:40 PM IST
सार

Jalaun News: ग्राम लिड़ऊपुर के बाद सड़क पर कटी पुलिया से पूर्व नीरज ने अपनी पत्नी व पुत्र को मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलकर उस पार आने को कहा। प्रतिभा देवी जब अपने पुत्र के साथ पैदल चलते हुए कटी सड़क के किनारे से गुजर रही थी। अचानक उनके पैरों के नीचे की मिट्टी धसक गई।

विज्ञापन
Woman slipped in deep cut of collapsed culvert died by drowning  Accident due to negligence of PWD department
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के रामपुरा में पानी के बहाव से लोक निर्माण विभाग की अस्थाई पुलिया धसक गई। इसकी 25 फुट गहरी खाईनुमा कटान में एक महिला फिसलने से गिरकर चुटिहाल हो गई। इससे पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। रामपुरा थाना अंतर्गत जगम्मनपुर-बहादुरपुर मार्ग पर विलौहां गेट व एसएसबी शिक्षा निकेतन लिडऊपुर के समीप पानी के बहाव में कटान से धसकी सड़क पर लगभग 25 फुट गहरी खाई बन गई।

विज्ञापन

इसमें फिसलकर गिरने से प्रतिभा पत्नी नीरज चौधरी निवासी झरहला (जालौन खुर्द) थाना कुठौंद की मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि जगम्मनपुर-बहादुरपुर रोड पर लिडऊपुर से एक किमी आगे एसएसबी शिक्षा निकेतन के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा कई वर्षों से पुल का निर्माण लंबित है। इस मुख्य मार्ग का यातायात सुचारू रखने के लिए यहां पीडब्ल्यूडी विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर सीमेंट के ढोल दबाकर मिट्टी का भराव करके अस्थाई व्यवस्था की थी।

विज्ञापन

25 फीट गहरी और लंबी चौड़ी खाई बन गई थी
लगभग 20 दिन पूर्व लोनिवि की यह अस्थाई व्यवस्था पानी के तेज बहाव में बह जाने से सड़क पर लगभग 25 फीट गहरी और लंबी चौड़ी खाई बन गई है।  शनिवार की देर रात समय लगभग 9:30 बजे नीरज पुत्र लालाराम चौधरी निवासी ग्राम झरहला (जालौन खुर्द) थाना कुठौंद अपनी पत्नी प्रतिभा देवी (40) व अपने पुत्र साहिल (11) को साथ लेकर मोटरसाइकिल से हमीरपुर में अपने रिश्तेदार रमेश के घर से अपने गांव जालौन खुर्द वापस जा रहा था।

विज्ञापन

गहरे पानी में डूबकर हुई मौत
ग्राम लिड़ऊपुर के बाद सड़क पर उक्त कटी पुलिया से पूर्व नीरज ने अपनी पत्नी व पुत्र को मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलकर कटी सड़क के उस पार आने को कहा। प्रतिभा देवी जब अपने पुत्र के साथ पैदल चलते हुए कटी सड़क के किनारे से गुजर रही थी। अचानक उनके पैरों के नीचे की मिट्टी धसक गई। इससे वह 25 फीट गहरी खाई में नीचे सीमेंट के ढोल पर सिर के बल जा गिरी। इससे वह घायल होने के बाद गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव लिडऊपुर में जाकर मदद की गुहार लगाई
अपनी मां को गहराई में गिरता देख साहिल चिल्लाया व अपने पिता नीरज को आवाज दी। पुत्र की चीख सुनकर नीरज दौड़ते हुए आया व अपनी पत्नी को गहरी खाई के पानी में डूबा देख बदहवास हो गया। मदद के लिए समीप के गांव लिडऊपुर में जाकर रोते हुए मदद की गुहार लगाई, जहां ग्राम प्रधान संतोष सिंह सेंगर व अन्य ग्रामीणों ने रामपुरा थाना पुलिस को सूचना देकर सहायतार्थ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टक के लिए भेजा
सूचना पाकर रामपुरा थाना प्रभारी संजीव कुमार कटियार, जगम्मनपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनुज पवार, उप निरीक्षक दिनेश यादव मयहमराही और थाना कुठौंद अंतर्गत बहादुरपुर कंझारी पुलिस चौकी के उप निरीक्षक हेमचंद मौके पर पहुंच गए। रामपुरा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात लगभग 12:30 बजे मृतका के शव को बमुश्किल गहरी खाई के पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टक के लिए भेजा गया।

अधिकारियों को घटना का इंतजार था
घटना को लेकर ग्राम लिडऊपुर, लिटावली, बहराई सहित आसपास के गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शायद पीडब्लूडी के अधिकारियों को इस प्रकार की घटना का बहुत दिनों से इंतजार था। ग्रामीणों के अनुसार अभी इस स्थान पर और न जाने कितने हादसे होना बाकी है और न जाने कितने लोगों को बेमौत मरना बाकी है। इसके बाद ही विभाग यहां पुल बनाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed