{"_id":"5c38ac6bbdec22736153ef86","slug":"woman-runs-her-scooty-after-mischievous-boys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमजोर आंकने की जुर्रत मत करना...जब टप्पेबाजों के पीछे दौड़ी महिला की स्कूटी, बात यहीं नहीं रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर आंकने की जुर्रत मत करना...जब टप्पेबाजों के पीछे दौड़ी महिला की स्कूटी, बात यहीं नहीं रुकी
Fri, 11 Jan 2019 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा डांडा निवासी लड़ैती ने शुक्रवार शाम साबित कर दिया कि महिलाएं अपराजिता हैं। शुक्रवार शाम स्कूटी से मायके जाते समय हरदोई बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्दापुर के निकट बाइक सवार युवकों ने उनके कुंडल नोच लिए। लड़ैती ने स्कूटी से बाइक सवार युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। यूपी 100 टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
ग्राम गौरा डांडा निवासी लड़ैती (42) पति उमाशंकर के साथ बनियानीपुरवा में किराये के मकान में रहती हैं। लड़ैती का मायका माधौगंज कस्बे के आजाद नगर में है। मां जशोदा के बीमार पड़ने की सूचना पर वह शुक्रवार दोपहर बाद दामाद की स्कूटी से माधौगंज जा रही थीं।

युवकों ने उनसे स्कूटी के पिछले पहिए में हवा कम होने की बात कही
टप्पेबाजों को सबक सिखाने वाली महिला
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्दापुर से कुछ पहले बाइक सवार दो युवकों ने उनसे स्कूटी के पिछले पहिए में हवा कम होने की बात कही। इस पर उन्होंने स्कूटी की रफ्तार कम की। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उनके कुंडल नोच लिए।
इस पर लड़ैती ने भी स्कूटी पीछे दौड़ा दी और शोर मचाती रहीं। फर्दापुर गांव के पास उन्होंने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि महिला ने दो युवकों को बाइक समेत पकड़ा है। अब यह जानकारी की जा रही है कि उन्होंने ही घटना की है या नहीं।