फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman made ??by the hanging after watching a TV serial

टीवी सीरियल देखने के बाद महिला ने लगाई फांसी

Sun, 09 Aug 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman made ??by the hanging after watching a TV serial
चकेरी के कृष्णा नगर में शनिवार सुबह एक महिला ने टीवी सीरियल देखने के बाद फांसी लगा ली। ससुर और पति ने बताया कि उसने शुक्रवार रात में एक सीरियल ‘स्वरागिनी’ देखा था। सीरियल में किरदार निभा रही महिला कहानी के अनुसार फांसी लगाती है लेकिन उसे बचा लिया जाता है। महिला के पिता ने पति, ससुर और सास के खिलाफ  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रुचि सिंह (22) की शादी कृष्णा नगर निवासी ऋषिराज सिंह से दो साल पहले हुई थी। दोनों के नौ माह की बेटी प्रियंका है। एचएएल से रिटायर ससुर भवराज सिंह, सास श्यामा भी साथ में रहते हैं। बीटेक करने के बाद भी ऋषिराज बेरोजगार है। घर का खर्च ससुर की पेंशन से चलता है। श्यामा ने बताया कि शनिवार सुबह रुचि बिना नाश्ता किए अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा बाद वह बुलाने पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद था। उनकी सूचना पर परिवार के लोग और पड़ोसी भी पहुंच गए। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा गया तो रुचि फांसी पर लटक रही थी। हरदोई के हरपालपुर में रहने वाले मायके पक्ष को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से कहा गया कि जब तक वे लोग न आ जाएं, दरवाजा न तोड़ा जाए। इसके चलते पुलिस ने न तो दरवाजा खोलने दिया और न ही शव उतारा। पति ने बताया कि उसकी बेरोजगारी के चलते पत्नी डिप्रेशन में थी। इलाज भी चल रहा था। इधर, देर रात शहर पहुंचे रुचि के पिता जयवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि कार और दस लाख रुपये की मांग को लेकर रुचि का उत्पीड़न किया जाता था।


करीब एक साल पहले रुचि को ससुराल वाले मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए थे। यह भी आरोप लगाया कि कमरे का मुख्य दरवाजा तो अंदर से बंद था, लेकिन एक दरवाजा और है जो दूसरे कमरे में खुलता है। वह बाहर से बंद था। बेटी के शरीर पर एक भी जेवर नहीं थे। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि दहेज हत्या में पति, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed