फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman killed by beating with a shovel in Chitrakoot, live-in partner committed the crime, accused arrested

Chitrakoot Murder: फावड़े के बेंत से पीटकर महिला की हत्या, लिव इन पार्टनर ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 05:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:36 AM IST
सार

Chitrakoot News: सदर कोतवाली क्षेत्र में लिव इन पार्टनर ने पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खाना बनाने को लेकर विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Woman killed by beating with a shovel in Chitrakoot, live-in partner committed the crime, accused arrested
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के विद्यानगर मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने महिला की फावड़े के बेंत से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी ने बताया कि रात में चार दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की थी। दोस्तों के जाने के बाद खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

शहर के विद्यानगर निवासी विजय रैदास मजदूरी करता है। उसका परिवार कर्वी माफी में रहता है। तीन साल से उसका संबंध कर्वीमाफी की सपना रैकवार (32) से हो गया। दोनों विद्यानगर में किराये का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात विजय व सपना के घर चार दोस्त पहुंचे। सभी ने शराब पी। देर रात चारों दोस्त चले गए तो खाना बनाने को लेकर विजय का सपना से विवाद होने लगा। बताते हैं कि महिला भी शराब पार्टी में शामिल थी।



फावड़े के बेंत से पीटकर कर दी हत्या
नशे में दोनों के चिल्लाने की आवाज आसपास के लोग सुन रहे थे। इसी बीच फावड़े के बेंत से पीटकर विजय ने सपना की हत्या कर दी। इसका आभास होने पर मोहल्ले वालों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह फोर्स लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनों
दरवाजा खोलकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी, विजय वहीं किनारे बैठा था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। उसने महिला की हत्या करना कुबूल किया है। एसपी ने बताया कि दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान विजय ने सपना को मारा डाला।

नाना के घर रहते हैं सपना के बच्चे
सपना रैकवार के पिता कर्वी माफी निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि सपना की शादी सन 2010 में सेजवार नयागांव निवासी रूपलाल के साथ की थी। इनके दो पुत्र हैं। लगभग पांच साल पहले सपना अपने बच्चों को लेकर मायके आकर रहने लगी। आरोप लगाया था कि उसका पति मारता पीटता था।

भरण पोषण का मुकदमा भी किया
कुछ माह बाद वह किराये के घर में विजय के साथ रहने लगी। इसी बीच उसके दोनों बच्चे उसके साथ रहने लगे। पिता ने बताया कि बेटी सपना से अब कोई वास्ता नहीं था। सपना के पति रूपलाल ने बताया कि सपना ने उस पर भरण पोषण का मुकदमा भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed