फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman jumped from train with three children, three died

यूपी: तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कूदी महिला, तीन की मौत, अब तक ये बात सामने आई

Thu, 10 Mar 2022 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Mar 2022 09:00 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में आत्यहत्या की घटना सामने आई है। महिला तीन बच्चों के साथ चलती ट्रेन से कूद गई। हादसे में महिला और दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman jumped from train with three children, three died
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति से विवाद के बाद लखनऊ से बिहार अपने मायके जा रही महिला बुधवार की रात तीन बच्चों के साथ चलती ट्रेन से कूद गई। रेलवे कर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और दो बच्चों को मृत पाया।
विज्ञापन


जबकि घायल एक बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की तरफ से सूचना मिलने पर परिजन लखनऊ से फतेहपुर पहुंच गए। राजधानी लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड डिडौली गांव निवासी दीपचंद्र भट्ट मजदूरी करता है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी रीतू देवी (32) , बेटे सागर (6), रोशनी (आठ माह) और मीनाक्षी (10) के साथ बुधवार को बिहार के जरवल गांव स्थित मायके जाने के लिए घर से निकली थी। रात करीब नौ बजे मीनाक्षी लहूलुहान हालत में रेलवे स्टेशन रसूलाबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रेलवे कर्मियों को बताया कि उसकी मां रीतू, बहन रोशनी, भाई सागर और उसे लेकर ट्रेन से कूद गई है। वह किसी तरह बच गई। बाकी सब रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े हैं। रेलवे कर्मियों की सूचना पर थरियांव थाना पुलिस वहां पहुंची और घायल मीनाक्षी को जिला अस्पताल भेजा।

इसके बाद स्टेशन के आसपास रीतू और उसके बच्चों की तलाश की, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने तीनों के शव टेक्सारी गांव में डाउन लाइन की तरफ झाड़ियों में पड़े देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस को रीतू के पास से एक कागज मिला, जिसमें उसके देवर नवीन चंद्र भट्ट का मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर फोन कर पुलिस ने परिजनों घटना की सूचना दी। दोपहर बाद परिजन लखनऊ से फतेहपुर पहुंच गए। पुलिस ने मां और बच्चों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इधर, घायल मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि पिता से बुधवार की सुबह विवाद होने के बाद मां उन्हें लेकर ननिहाल जा रही थी। रास्ते में उसे धक्का दे दिया, फिर मां भाई, बहन को गोद में लेकर ट्रेन से कूद गई। अस्पताल में भर्ती मीनाक्षी की हालत गंभीर बताई है। 

नहीं है विवाद की जानकारी 
नवीन चंद्र ने बताया कि भाभी रीतू व भाई दीपचंद्र के बीच विवाद के बारे में उसे जानकारी नहीं है। भाभी रीतू होली पर मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उसकी मां गंगा देवी से खर्च के लिए रुपये लिए थे। उसने बिहार जाने की बात दीपचंद्र को भी नहीं बताई थी।

उसे सुबह नौ बजे थरियांव पुलिस ने फोन पर हादसे की खबर दी है। थाना प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घायल बच्ची से पूछताछ में महिला के बच्चों समेत ट्रेन से कूदकर जान देने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed