{"_id":"6ae8c063a24849083003e4c8","slug":"woman-dragged-from-car-on-highway-assaulted-and-clothes-torn-case-registered-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कार में टक्कर के बाद युवती को हाईवे पर खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कार में टक्कर के बाद युवती को हाईवे पर खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 02 Nov 2026 10:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
महाराजपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर यूपीएसआईडीसी के पास लोडर से कार में टक्कर मारने के बाद युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। बाइक से पहुंचे लोडर चालक के साथियों ने युवती को कार से खींचकर नीचे उतारा। पीटकर कपड़े फाड़ दिए। बचाव करने पर कार सवार बहनोई को डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने लोडर चालक, दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
चौबेपुर क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर की शाम करीब 6:35 बजे वह अपने बहनोई के साथ कार से बहन के घर कुलगांव जा रही थी। आरोप है कि हाईवे पर लोडर ने ओवरटेक करते हुए कार में टक्कर मार दी। चालक ने अश्लील इशारे करते हुए लोडर कार के आगे खड़ा कर दिया। बाइक से पहुंचे उसके साथी सोनू अवस्थी और निर्मल यादव ने गालीगलौज की। विरोध करने पर सोनू ने कार से खींचकर उतार लिया और अभद्रता की। युवक के बाएं हाथ में चोट आई और कपड़े फट गए।
आरोप है कि युवती ने निकलने की कोशिश की तो सोनू ने थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया। कार में सवार युवती के बहनोई ने बचाने का प्रयास किया तो निर्मल ने लोडर में रखे डंडा से पीटकर घायल कर दिया। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों को मदद के लिए आता देख आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। युवती ने मौके से 1090 और 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई और मेडिकल कराया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के अनुसार एक नवंबर को युवती ने घटना की शिकायत की है। आसपास लगेे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।