फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Dies After Bike Crash in Ruma, Postmortem Delayed Due to Police Delay

कानपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस की देरी से पोस्टमार्टम टला

Thu, 10 Sep 2026 12:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत के बाद पुलिस की देरी से पोस्टमार्टम भी टल गया।

विज्ञापन
Woman Dies After Bike Crash in Ruma, Postmortem Delayed Due to Police Delay
फाइल फोटो शिवानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार सुबह हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को हैलट अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने करीब 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से सूचना मिलने के बावजूद पुलिस करीब पांच घंटे बाद शाम चार बजे पहुंची। तब तक पोस्टमार्टम का निर्धारित समय निकल चुका था।

विज्ञापन

फत्तेपुरवा गांव निवासी शिवानी (34) बुधवार सुबह फैक्टरी से लौट रही थीं। पति बबलू के मुताबिक, रूमा के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिवानी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद पुलिस का इंतजार

अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना थाना पुलिस को दिए जाने की बात कही गई है। परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। बताया गया कि पुलिस करीब शाम चार बजे अस्पताल पहुंची और इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के पहुंचने तक पोस्टमार्टम का निर्धारित समय निकल चुका था।

विज्ञापन

12 घंटे से ज्यादा इंतजार करते रहे परिजन

पुलिस की कार्रवाई में देरी के कारण बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका और इसे गुरुवार के लिए टालना पड़ा। इससे शिवानी के परिजनों को शव के पोस्टमार्टम के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। घटना के बाद परिजनों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी रही। उनका कहना था कि यदि पुलिस समय पर अस्पताल पहुंच जाती तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई बुधवार को ही पूरी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed