फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after being hit by Vande Bharat Express train at Rura railway station

रूरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Vande Bharat Express train at Rura railway station
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर कस्बा स्थित स्टेशन पर मंगलवार की रात वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। देर रात शव की शिनाख्त परिजनों ने की। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रूरा स्टेशन पर मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक महिला प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म दो पर आकर रुकी तो महिला ट्रेन में चढ़ गई और दूसरी तरफ उतर गई।
विज्ञापन

वह प्लेटफार्म नंबर तीन पर चढ़ने जा रही थी तभी दिल्ली की तरफ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी सूचना रूरा स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय ने घटना की जानकारी झींझक जीआरपी को दी। इसके बाद झींझक जीआरपी प्रभारी राकेश पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इधर घटना की जानकारी पाकर जवाहर नगर निवासी औतांश दुबे स्टेशन पहुंचा।

उसने शव की शिनाख्त मां विमलेश कुमारी (55) पत्नी विद्यासागर दुबे के तौर पर की। परिजनों के मुताबिक विमलेश कुमारी मनोरोगी थी और उसका इलाज चल रहा था। रात में वह बिना बताए घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed