{"_id":"5f8709968ebc3e9c02167b76","slug":"woman-died-in-road-accident-in-fatehpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला को कुचला, चार बच्चों के सिर से छिना मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला को कुचला, चार बच्चों के सिर से छिना मां का साया
Wed, 14 Oct 2020 07:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में फतेहपुर जिले के खंभापुर में बुधवार सुबह मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक में पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मामूली रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही इलाकाई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने नाराज जनता को समझाकर यातायात बहाल कराया।
असोथर थानाक्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी प्रमोद कुमार ट्रक चालक है। सुबह आठ बजे प्रमोद पत्नी किरन (32) को लेकर बिंदकी क्षेत्र के उमरा गांव बाइक से जा रहे थे। तभी खंभापुर स्थिति एक बाइक एजेंसी के पास पीछे से आए मौरंग से लोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से महिला छिटककर सड़क पर गिरी, तभी ट्रक का पहिया उसके सिर से निकल गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागना चाहा लेकिन लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जनता के सड़क पर उतरने से जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। चालक को पीटने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जनता का गुस्सा ओवरलोड वाहनों के संचालन के साथ खराब सड़क को लेकर था।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की मौत होने और पति के चुटहिल होने की वजह से लोग गुस्साए थे। कुछ देर के लिए जाम लगा था, जिसे समझा बुझाकर खुलवा दिया गया।
चार बच्चों के सिर से छिना मां का साया
किरन की तीन बेटी पायल, खुशबू व निशा हैं। एक बेटा अनिकेश है। इन सभी की उम्र 10 साल से नीचे है।