फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman brutally murdered, head severed from body, The woman went missing three days ago

हत्या कहीं और, सिर सड़क किनारे काटा: अंगुलियां काटकर फेंकी...बाल घोटे, तीन दिन पहले गायब हुई थी महिला, अपडेट

Fri, 29 Sep 2023 05:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 05:28 AM IST
सार

Banda Crime: अपर एसपी ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों के थानों में महिला का फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Woman brutally murdered, head severed from body, The woman went missing three days ago
झाड़ियों में पड़ा सिर के बालों का गुच्छा और घटना स्थल, जहां मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गला रेतकर सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कुचला गया। हत्यारे ने सिर के बाल भी घोट दिए। शव अर्धनग्न हालत में यूपी-एमपी बार्डर के मटौंध थानाक्षेत्र के चमरहा गांव में सड़क किनारे झांड़ियों में पड़ा मिला।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। धड़, सिर और बालों का गुच्छा अलग-अलग जगह पर मिला है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि चमरहा गांव के मोड़ पर बुधवार की देर रात घनी झाड़ियों में महिला का शव फेंका गया।
विज्ञापन

मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। चौकीदार रामप्रकाश की सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, थानाध्यक्ष मटौंध रामदिनेश तिवारी व भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान
मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के मध्य मानी जा रही है। शरीर पर नीले रंग का पेटीकोट मिला है। महिला के एक हाथ की चार अंगुलियां भी कटी मिली हैं। शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या की गई। पहचान मिटाने के लिए गला काटा गया, सिर के बाल घोटे।

खोपड़ी और धड़ को मोर्चरी में रखाया
महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है।  उसके पैरों में रंग लगा हुआ और बिछिया भी पहने है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को शिनाख्त कराने के लिए बुलाया पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोई सुराग भी नहीं मिला। अफसरों ने फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड से सुरागरसी कराई। खोपड़ी और धड़ को मोर्चरी में रखाया गया है।

महिला की शिनाख्त का प्रयास जारी
महिला के बालों की जांच के लिए प्रस्तावित किया गया है। चौकीदार रामप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात में मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  पुलिस ने बलात्कार हत्या करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुटी है। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या कहीं और की, गला काटा सड़क के किनारे
जांच के बाद पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और सिर सड़क किनारे काटा गया। पुलिस अधिकारियों की माने तो महिला को पहले कहीं ले जाया गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई होगी। फिर हत्यारे उसे लेकर झाड़ियों में फेंकने पहुंचे। पहचान मिटाने के लिए गला काटा गया, सिर के बाल घोटे। चेहरे को कुचला गया। महिला की चार उंगलियों को काटा गया।

एमपी के पड़ोसी गांव से तीन दिन पहले गायब हुई थी महिला
चमरहा गांव के पास ही करीब डेढ़ किलोमीटर एमपी का गांव है। यहां एक महिला तीन दिन पहले गायब हुई थी। उसका पता नहीं चला है। पुलिस उसके परिवारों से शव के संबंध में जानकारी ले रही है। उस महिला की गुमशुदगी वहीं 27 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों के थानों में महिला का फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।  -लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed