फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Attempts Suicide on Railway Track Amid Money Dispute in Achalda, Rescued by Locals

औरैया: पैसे के लेनदेन के विवाद में रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला, ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश

Fri, 28 Aug 2026 08:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 28 Aug 2026 08:25 PM IST
सार

Auraiya News: पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से नाराज एक महिला शुक्रवार शाम रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई और ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन
Woman Attempts Suicide on Railway Track Amid Money Dispute in Achalda, Rescued by Locals
महिला ने की आत्महत्या की कोशिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। लोगों ने महिला को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पुलिस को सूचना दी। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी रितु देवी (40) पत्नी रामकुमार शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे रोते हुए रेलवे क्रॉसिंग 13 बी पर पहुंचीं।

विज्ञापन

इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन का इंतजार करने लगीं। महिला को इस तरह रेलवे ट्रैक पर खड़ा देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत सक्रिय हो गए। लोगों ने महिला को पकड़कर ट्रैक से हटाया और एक तरफ बैठाया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि महिला ने कुछ रुपये अपने भतीजे को दिए थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर महिला घर से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला के पति रामकुमार पुत्र जगदीशनारायण को सूचना देकर मौके पर बुलाया। कुछ देर बाद रामकुमार अपने दोनों बच्चों रॉकी (12) और शिवा (4) के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। पुलिस ने पति-पत्नी और बच्चों को साथ बैठाकर काफी देर तक समझाया-बुझाया।

विज्ञापन





पुलिस की समझाइश के बाद महिला शांत हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति और बच्चों के साथ घर भेज दिया। समय रहते स्थानीय लोगों की नजर पड़ने और तत्परता दिखाने से महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed