{"_id":"5cb437b5bdec221454121a6a","slug":"woman-and-her-innocent-child-burnt-into-ashes-under-suspicious-circumstances-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात दो बजे सुनाई दी बच्चे की चीखें, मां-बेटे की दर्दनाक मौत का मंजर देख रो पड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात दो बजे सुनाई दी बच्चे की चीखें, मां-बेटे की दर्दनाक मौत का मंजर देख रो पड़े ग्रामीण
Mon, 15 Apr 2019 03:32 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के साथ 11 महीने के मासूम बच्चे की भी जलकर मौत हो गई। मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वालों का कहना है की विवाहिता ने रात में केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अकोढ़ी दुबे में रविवार की रात 26 वर्षीय वंदना पत्नी शैलेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। वंदना के साथ उसके 11 महीने के बेटे दीपराज की भी जलकर मौत हो गई।

रात करीब 2 बजे बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन की नींद टूटी
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वंदना का पति शैलेंद्र पड़ोस के गांव में शादी के कार्ड देने गया था। रविवार रात ही वह वापस लौटा था। रात में खाना खाने के बाद परिजन छत पर सो रहे थे। अचानक रात करीब 2 बजे बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूटी।
इसके बाद दर्दनाक मंजर देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वंदना के साथ ही उसका 11 महीने का बेटा दीपराज आग में जल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही मृतका के मायके वालों को दी।