{"_id":"5e29b3358ebc3e4b3d60fc0d","slug":"woman-and-child-suddenly-came-in-front-of-rajdhani-express-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस के आगे अचानक से आई महिला व बच्ची, दोनों की मौत, शिनाख्त के बाद ही पता चलेगी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस के आगे अचानक से आई महिला व बच्ची, दोनों की मौत, शिनाख्त के बाद ही पता चलेगी हकीकत
Thu, 23 Jan 2020 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार को टोडरपुर स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर मोहद्दीनपुर फाटक के पास गुरुवार शाम मासूम बच्ची को गोद लिए एक महिला राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे मेें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शिनाख्त न हो मोहद्दीनपुर गांव की रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर रेल लाइन पोल संख्या 1196/22-20 के पास 23 वर्षीय महिला व उसकी गोद में रही लगभग 1.5 वर्षीय बच्ची डाउन ट्रैक से दोपहर लगभग 3.30 बजे जा रही ट्रेन संख्या 20506 राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। ट्रेन से कटकर महिला व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इधर टोडरपुर स्टेशन पहुंच कर राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर आनंद कुमार पाल को घटना की जानकारी दी और बताया कि महिला बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन के सामने आ गई, जिससे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी बेहटा गोकुल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई सूरज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से महिला व बच्ची शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। एसआई सूरज पाल ने बताया कि महिला ने लाल रंगी की पुरानी साड़ी पहन रखी है, उसने कोई गर्म कपड़े भी नहीं पहन रखे थे। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कहीं आसपास की ही रहने वाली है। बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।