{"_id":"5c338919bdec22718e0cf7d6","slug":"woman-accused-sp-s-gunner-of-doing-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का आरोप- एसपी के गनर ने किया दुष्कर्म, बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का आरोप- एसपी के गनर ने किया दुष्कर्म, बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी भी
Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की महिला ने एसपी के गनर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने एसपी से आरोपी सिपाही पर लाखों रुपये की ठगी करने की भी शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी केडी मिश्रा को सौंपी है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि एसपी कार्यालय में तैनात रहे सिपाही ने मदद करने के नाम पर उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके पति इटावा में रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ संबंध बना लिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके एटीएम से पांच लाख रुपये निकाल लिए। बेटी की नौकरी न लगने पर जब उसके पैसे की मांग की, तो जानमाल की धमकी दे रहा है। एसपी राहुल राज ने बताया कि आरोपी सिपाही उनका गनर नहीं है। उसकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ मेले में लगी है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।