फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman accused of dowry harassment, said constantly demands money, report on five including husband

Fatehpur: महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, बोली- लगातार करते है पैसे की मांग, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2023 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 27 Nov 2023 03:10 PM IST
सार

Fatehpur Crime: थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच ससुरालजनों पर मुकदमा दायर किया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman accused of dowry harassment, said constantly demands money, report on five including husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति समेत पांच ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आलमपुर गांव के देवनारायण ने अपनी बेटी पुष्पा का विवाह लगभग ढाई वर्ष पहले कानपुर जनपद के बिधनू निवासी आशीष कुमार पुत्र मुन्ना से किया था।

विज्ञापन

पुष्पा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आशीष, ससुर मुन्ना, सास गिरजा देवी, देवर रामनरेश व भोला सभी मिलकर दो लाख अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थेञ। इसकी जानकारी होने पर मेरे पिता देवनारायण ने 50 हज़ार रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में ससुरालजनों को दिए, लेकिन वे सभी लगातार और पैसे की मांग करते रहे।
विज्ञापन

इसकी मांग पूरी ना होने पर, उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मुझे मायके छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच ससुरालजनों पर मुकदमा दायर किया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed