{"_id":"6a2b12a1c348e9d2450dc08f","slug":"with-the-monsoon-just-around-the-corner-only-25-of-drain-cleaning-has-been-completed-the-mayor-has-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-the-work-kanpur-news-c-362-1-ka11006-149477-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानसून सिर पर, नाला सफाई सिर्फ 25 फीसदी, महापाैर ने धीमी नाला सफाई पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानसून सिर पर, नाला सफाई सिर्फ 25 फीसदी, महापाैर ने धीमी नाला सफाई पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने जोन-1 के तहत चल रहे नाला-नाली सफाई कार्यों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी कार्य गति पर नाराजगी जताई। कहा कि मानसून आने में कुछ ही दिन बचे हैं और नाला सफाई का कार्य 25 प्रतिशत ही हो सका है।
महापौर गुरुवार सुबह 11:00 बजे जोन-1 अंतर्गत कोपरगंज इलाके पहुंचीं। यहां कई जगह नाला सफाई का कार्य धीमी गति से होता मिला। जगह-जगह नाले पर अतिक्रमण भी था। उन्होंने कहा कि अभी नौ जून को बैठक में अधिकारियों ने 70 से 80 प्रतिशत नाला सफाई का दावा किया था लेकिन अभी 25 प्रतिशत ही हुआ है। कई जगह तो अभी नाले की पटियां ही हटाई जा रही हैं। कहा कि अतिक्रमण हटाए बिना नालों की ठीक से सफाई संभव ही नहीं है। नालों पर कब्जा किए लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें जिससे नाला सफाई ठीक से हो सके। रविवार को जोन-2 के इलाकों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, डॉ. चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
अतिक्रमण वार्ड कर दीजिए घोषित
अतिक्रमण से त्रस्त वार्ड- 27 नानकारी के पार्षद सुनील कुमार ने गुरुवार को महापौर को एक पत्र सौंपा। कहा कि वार्ड में नालों पर जगह-जगह अतिक्रमण है। कई पत्र लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। नानकारी में माधो मंदिर के पास कुछ लोगों ने 40-50 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जमीनों को चिह्नित कर तारबंदी कराने की मांग की। अगर कुछ नहीं हो सकता तो वार्ड-27 को अतिक्रमण वार्ड ही घोषित कर दीजिए।