फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wireless pacemaker delivered from leg veins to heart

Kanpur News: पैर की नसों से दिल तक पहुंचाया बिना तार का पेसमेकर

Sat, 02 May 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Wireless pacemaker delivered from leg veins to heart
कानपुर। हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलाजी) में 77 वर्षीय हरगोविंद के हृदय में दुनिया का सबसे छोटा बिना तार वाला कैप्सूल पेसमेकर लगाया गया है। मैनपुरी निवासी हरगोविंद लंबे समय से बेहोशी और कमजोरी से पीड़ित थे। जांच में कंप्लीट हार्ट ब्लॉक की स्थिति पाई गई थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रोफेसर अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि हरगोविंद की दिल की धड़कन खतरनाक स्तर तक कम हो गई थी। आमतौर पर पेसमेकर ऊपरी अंगों की नसों के जरिए हृदय तक पहुंचाया जाता है, लेकिन हरगोविंद की दोनों ऊपरी नसें पूरी तरह बंद थीं। ऐसे में पारंपरिक पेसमेकर लगाना असंभव था। डॉक्टरों की टीम ने बिना किसी चीरे के पैर की नस के जरिए पेसमेकर सीधे हृदय में प्रत्यारोपित किया। प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही। रोगी की धड़कन अब सामान्य है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। विभागाध्यक्ष उमेश्वर पांडेय ने बताया कि बिना तार वाला यह पेसमेकर विटामिन के कैप्सूल जितना छोटा है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस अत्याधुनिक पेसमेकर लगाने का खर्च 15 से 20 लाख रुपये आता है। हरगोविंद के पास प्रदेश सरकार की पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना का लाभ होने के चलते उपचार निशुल्क हुआ। ऑपरेशन में संतोष कुमार सिन्हा, एमएम रजी और कुमार हिमांशु भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed