फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   winter is back in chitrakoot

लौटी सर्दी और यहां का न्यूनतम तापमान फिर से 6 डिग्री पहुंचा

Wed, 07 Feb 2018 11:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
winter is back in chitrakoot
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट में कई दिनों से तेज धूप के कारण लग रहा था कि सर्दी का मौसम खत्म हो गया लेकिन बुधवार को अचानक बूंदाबांदी के साथ ही सर्द हवाएं चलने से जिले में ठंड बढ़ गई है।जिले में दो दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा गया है।
विज्ञापन

 

आकाश में बदली छायी हुई हैं। दोपहर को बूंदाबांदी हुई और सर्द हवाएं चलीं । बदली छाई रहने व बूंदाबांदी होने से और बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। जिससे किसान चिंतित हैं कि अधिक बारिश हो गई तो गेहूं छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान हो जाएगा। किसान रामलाल त्रिपाठी निवासी बरद्धारा, सुमित कुमार सिंह निवासी भदेदू ने बताया कि हल्की बारिश हुई तो सभी फसलों को फायदा होगा।

विज्ञापन

 

यदि तेज बारिश हो गई तो गेहूं छोड़ अन्य फसलों को नुकसान होगा। चित्रकूट। मौसम के बदलते मिजाज का असर फसलों पर पड़ने लगा है। इस परिवर्तन के कारण मसूर, चना, सरसों की फसल में कीट लगने की आशंका बढ़ गई है। बदली छाने व नमी का बढ़ने से मसूर में माहू व चने में फली छेदक व इल्ली कीट का खतरा मंडराने लगा है। जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि इस मौसम में फसलों को बचाने के लिए एक हेक्टेयर के खेत में 25 किलोग्राम मैलाथियन कीटनाशक डालें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस का प्रयोग सुबह के वक्त करें। जिससे यह ओस में चिपक जाए और खेतों पर अपना पूरा प्रभाव छोड़ सके। चित्रकूट। जिले में दोपहर को मामूली बूंदाबांदी हुई तो किसान खुश हुए लेकिन गेहूं के अलावा अन्य फसल बोने वाले किसान चिंतित रहे। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed