फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winners Eleven and Olympic Registered won their matches

Kanpur News: विनर्स इलेवन और ओलंपिक रजिस्टर्ड ने जीते मैच

Thu, 11 Dec 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Winners Eleven and Olympic Registered won their matches
कानपुर। पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए पहले प्री क्वार्टर फाइनल मैच में विनर्स इलेवन ने डायमंड क्लब को 30 रन से और दूसरे मैच में ओलंपिक रजिस्टर्ड ने सीएस यूनियन को 52 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। दोनों मैच किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का शुभारंभ यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने किया। पहले मैच में विनर्स इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाए। टीम से प्रांजल शुक्ला ने नाबाद 86, सार्थक लोहिया ने 30 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में नागेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, एकलव्य कटियार, आदित्य प्रजापति ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन


वहीं डायमंड क्लब की पूरी टीम 19.2 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम से सचिन रमेश ने सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में कृष्णा मिश्रा व अखिलेश ने तीन-तीन, रिषभ यादव ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच प्रांजल शुक्ला को चुना गया। दूसरे मैच में ओलंपिक रजिस्टर्ड ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम से यश अरोडा ने सर्वाधिक 29 व शिवेंद्र गुप्ता ने 21 की पारी खेली तो गेंदबाजी में दीपक ने तीन, राजदीप यादव ने दो, शिवम शुक्ला व अखिलेश सिंह ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएस यूनियन की पूरी टीम 16.4 ओवर में 79 रन पर ढेर हो गई।


टीम से हर्षित गौतम ने सर्वाधिक 29 रन बनाए तो गेंदबाजी में अभिषेक यादव ने चार, प्रियांश पांडेय ने तीन व जेबन अंसारी ने दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक यादव को चुना गया। यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक संजय कुमार दीक्षित ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed