फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wild animals entered the cattle farm in Jalaun, killed eight goats and injured seven

Jalaun: पशु बाड़े में घुसे जंगली जानवर, मार डालीं आठ बकरियां और सात घायल, भूसा लाने गया था पूरा परिवार

Sat, 08 Apr 2023 08:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पशुबाड़े में जंगली जानवर घुस आए। इस हमले में आठ बकरियां मर गईं, जबकि सात घायल हो गईं। घटना के समय पूरा परिवार खेत से भूसा लाने गया था। मौके पर पहुंच कर लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है।

विज्ञापन
Wild animals entered the cattle farm in Jalaun, killed eight goats and injured seven
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा डकोर में शुक्रवार की देर रात किसान के पशुबाड़े में बंधी बकरियों पर जंगली जानवरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें आठ बकरियां मर गई। सात बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने घायल बकरियों का उपचार किया। वहीं, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा डकोर के बाहरी हिस्से में किसान रामखिलौने का रिहायशी घर के साथ पशुबाड़ा है।
विज्ञापन

रामखिलौने ने बताया कि वह पत्नी और बेटे अमित के साथ शुक्रवार की रात भूसा भरने खेतों में गए थे। तभी रात साढ़े बारह बजे जंगली जानवरों के झुंड ने पशुबाड़े में बंधी बकरियों पर धावा बोल दिया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने बकरियों का किया उपचार
उन्होंने लाठी-डंडों से जानवरों को खदेड़ कर भगाया।  तब तक जंगली जानवरों ने आठ बकरियां मार डालीं। सात बकरियों को बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार की सुबह पशु चिकित्सक ने घायल बकरियों का उपचार किया। लेखपाल पुष्पेंद्र द्वारा क्षति का आकलन किया गया है।

बाड़े में बंधी थीं 35 बकरियां
पशु स्वामी रामखिलौने का कहना है कि एक बकरी कीमत करीब आठ से नौ हजार रुपये तक है। बाड़े में उनकी कुल 35 बकरियां बंधी हुई थीं। इनसे परिवार के भरण पोषण में मदद मिलती थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सहयोग की बता कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed