{"_id":"69bc5d1ddc4a2dd96b0e14dd","slug":"wife-murdered-for-opposing-drinking-kanpur-news-c-220-1-akb1007-140011-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या
Fri, 20 Mar 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के उरसान में बुधवार रात को शराब के नशे में घर पहुंचने पर पत्नी का विरोध करना पति को नागवार गुजर गया। उसने लकड़ी छीलने वाले बसूले से पत्नी के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी के भागने के बाद उसकी मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
उरसान निवासी रजत कश्यप मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी शादी 10 साल पहले रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा निवासी मिथलेश (30) के साथ हुई थी। बुधवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर उसने पत्नी के ऊपर बसूले से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला।
रजत की मां संजू देवी ने पुलिस को बताया कि बेटा बहू दूसरे घर में रहते थे। दोनों में आए दिन विवाद होता था। बुधवार रात को भी विवाद होने पर दोनों के चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी। आवाज बंद हो जाने के काफी देर बात रात एक बजे के करीब उसने एहतियात के तौर पर बेटे के घर में जाकर देखा तो बहू का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था और बेटा घर पर मौजूद नहीं था। बहू की हत्या हो जाने पर उसने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव सिरोही, थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। गुरुवार सुबह जानकारी पर मिथलेश का भाई रवि व मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। रवि ने पुलिस को तहरीर दी बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे गांव के प्रधान तेजेंद्र सिंह राठौर के पास पुलिस का फोन आने पर उन्हें बहन की हत्या की जाने की जानकारी हुई।
बताया कि जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें बहन का शव घर में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पास में ही खून से सना बसूला भी पड़ा था। आरोप लगाया कि बहनोई रजत ने शराब के नशे में उसकी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि मामले में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी रजत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
.........................
बेहरमी से किए वार, टूट गया था जबड़ा व सिर की हड्डी
अकबरपुर में गुरुवार दोपहर बाद मिथलेश के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर पर छह चोट के निशान मिले हैं। सिर की हड्डी व जबड़ा टूटा हुआ पाया गया है। इसके साथ ही गर्दन पर भी घाव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बिलखते रहे।