फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife killed her husband killed with lover fatehpur

फतेहपुर हत्याकांडः पत्नी ने पैरों को जकड़ा और प्रेमी मौसा ने उतार दिया मौत के घाट

Mon, 18 Dec 2017 07:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
wife killed her husband killed with lover fatehpur
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव के सुरेंद्र सिंह यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र को उसकी पत्नी ने ही प्रेमी मौसा के साथ मिलकर मारा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना वाले दिन पत्नी ने पति के पैरों को जकड़ा और प्रेमी ने उसका गला घोंट दिया था। 
विज्ञापन



गांव के जमुना प्रसाद उर्फ गुलाब का बेटा सुरेंद्र यादव (25) पत्नी निधि के साथ परिवार से अलग रहता था। वह ग्वालियर में मजदूरों की ठेकेदारी करता था। 9 दिसंबर को घर लौटा था। 11 दिसंबर को भोर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। एक कमरे में पति की हत्या और पत्नी को बंधक बनाने के बाद भी कोई चोट का निशान न पाकर पुलिस के शक की सुई पत्नी की ओर घूमी थी। नकाबपोश बदमाश होने के बयान ने भी करीबी की ओर अंगुली उठाई। 
विज्ञापन



पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगालने के बाद निधि को पूछताछ के लिए बुलाया। वह सवालों में फंसती चली गई और अंतत: टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान ही मौसी के देवर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी सर्वेश यादव से उसका प्रेम संबंध हो गया था। शादी के बाद पति बाहर रहता था। इस पर वह मायके हथगाम चली जाती थी। वहां सर्वेश आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेम प्रसंग की पति को जानकारी होने पर वह विरोध करने लगा था। इसी वजह से 11 दिसंबर को तड़के प्रेमी को घर बुलाया और मिलकर पति की हत्या कर दी। मामला ठंडा होने के बाद दोनों के बाहर भाग जाने की योजना थी। कोतवाल एके राय ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed