फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When you are no longer alive, I will get you the plot

Kanpur News: जब तुम जीवित ही नहीं बचोगे तो प्लॉट पर कब्जा करा दूंगा

Sat, 13 Sep 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
When you are no longer alive, I will get you the plot
कानपुर। तुमने प्लॉट विपिन बजाज के नाम नहीं किया है। अब तुम्हें जेल जाने बाद ही बात समझ आएगी। तुम्हारी जान को खतरा है। जब तुम जीवित ही नहीं रहोगे तो प्लॉट पर मैं कब्जा करा दूंगा। यह धमकी अधिवक्ता व भाजपा नेता मनोज सिंह को अखिलेश दुबे ने दी। यह शिकायत उन्होंने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की है। इसकी जांच एसआईटी को साैंपी गई है। शिकायत में दीनू उपाध्याय के मोबाइल से भी धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मनोज सिंह की ओर से पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दी शिकायत के मुताबिक उन्होंने रमेश कुमार बजाज से रतनलालनगर में प्लॉट खरीदा और उसका बैनामा पत्नी के नाम पर करा दिया। रमेश कुमार बजाज ने अपने पुत्र विपिन बजाज को बेदखल कर दिया था। सौदा होने के बाद विपिन बजाज ने टोनू यादव के साथ आकर उनको धमकी दी कि यह प्लॉट उसके नाम कर दो। कहा कि वह लोग अखिलेश दुबे के साथी हैं। उसके लिए कार्य करते हैं। अखिलेश दुबे ने कहा है कि अगर प्लॉट विपिन के नाम नहीं करोगे तो एफआईआर करवाकर जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन

मनोज सिंह के मुताबिक, उन्होंने प्लॉट देने से मना कर दिया जिस पर अखिलेश दुबे ने विपिन बजाज की ओर से झूठी रिपोर्ट गोविंदनगर थाने में दर्ज करा दी। पुलिस विवेचना में सभी तथ्य झूठे पाए गए और अंतिम रिपोर्ट के साथ जांच समाप्त हुई। भाजपा नेता के अनुसार, उनसे धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय ने मिलने की बात कही। वह 22 अप्रैल 2025 को सुरेंद्र सिंह चौहान के साथ उदय सेंगर के सिविल लाइंस स्थित घर में दीनू उपाध्याय से मिले। यहां रात नौ से 11 बजे तक बातचीत हुई। इस दौरान दीनू उपाध्याय ने कहा कि अखिलेश दुबे ने आपसे बात कराने के लिए कहा है। दीनू ने अपने मोबाइल नंबर से अखिलेश दुबे को वॉट्सएप कॉल की। कॉल स्पीकर पर थी। इस दौरान अखिलेश दुबे ने फिर से उन्हें धमकी दी। कहा अबकि ऐसा मुकदमा लिखवाऊंगा, जेल जाने से बच नहीं बच पाओगे। तुम्हारी जान भी जा सकती है। अगले दिन टोनू यादव के मोबाइल नंबर से शाम 7:25 बजे वॉट्सएप कॉल आई। टोनू ने कहा कि अखिलेश दुबे बात करेंगे। मनोज सिंह ने आरोप लगाया कि रात 8:31 बजे टाेनू के मोबाइल से फिर अखिलेश दुबे ने धमकी दी। वह बार-बार की धमकियों से डर गए। इसलिए सूचना देने में विलंब हुआ। पुलिस कमिश्नरी के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मनोज सिंह की शिकायत एसआईटी को दे दी गई है। एसआईटी उनको और गवाहों को बयान के लिए जल्द ही बुलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed