फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Anupriya said—those who loudly proclaim themselves to be well-wishers have done no good for backward classes

घाटमपुर: अनुप्रिया बोलीं- हितैषी बनने का ढिंढोरा पीटने वालों ने पिछड़ों का नहीं किया भला

Sat, 26 Sep 2026 06:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया बारिश के बावजूद जनसभा में भारी भीड़ देख गदगद हुईं। 

विज्ञापन
Anupriya said—those who loudly proclaim themselves to be well-wishers have done no good for backward classes
मंच से बोलतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटमपुर कस्बे के सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय मैदान में शनिवार को अपना दल (एस) की जनसभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछड़ों का हितैषी बनने वाली पार्टी ने कभी उनका भला नहीं किया है। चुनाव आने पर झूठ व भ्रम के सहारे सपा व कांग्रेस सत्ता पाना चाहती है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा में पिछड़े वर्ग का आरक्षण नहीं था। मांग की जा रही थी। तब यूपीए की सरकार को सपा का समर्थन था। लेकिन नहीं लागू किया गया।ज़ब अपना दल को लोकसभा में पहुंचाया तो पीएम से मांग उठाई तो पीएम ने नीट में आरक्षण लागू किया। इसीतरह जाति गत जन गणना भी अपना दल एस की मांग पर शुरू हुई। सपा व कांग्रेस के बहुरुपियों से सावधान रहें। यह फिर वोट की  डकैती डालने आ रहे हैं। पिछड़े व दलितों की इनके यहां कीमत नहीं है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सरोज कुरील को फिर से जिताने की अपील की। 
विज्ञापन


जनसभा में लगातार बारिश के बावजूद भारी भीड़ देख गदगद होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे लोगों का स्नेह बताते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसी स्नेह का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनितिक शक्ति बनकर उभरी है। आयोजक विधायक सरोज कुरील ने कहा कि उन्होंने एकजुट रहकर हर व्यक्ति के साथ न्यायपूर्ण कार्य किया। बारिश में इतनी भीड़ उनके द्वारा कराए गए कार्यों की गवाही दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बनकर नहीं सेवक बनकर कार्य किया। वहीं फतेहपुर के बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने भी पार्टी को मजबूत बनाने की लोगों से अपील की। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने की। इस मौके पर अपना दल एससीएसटी वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश कुरील, मनीष तिवारी, तन्मय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed