{"_id":"68d83beb582ca0b9b00b26ef","slug":"when-ration-was-stopped-i-remembered-kyc-people-were-queuing-up-etawa-news-c-216-1-etw1004-131343-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राशन मिलना बंद हुआ तब आई केवाईसी की याद, लगा रहे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राशन मिलना बंद हुआ तब आई केवाईसी की याद, लगा रहे लाइन
Sun, 28 Sep 2025 06:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जब राशन मिलना बंद हो गया तो उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) कराने की सुध आई। बार-बार मौका मिलने के बाद भी ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई की गई। शासन के नए निर्देश के बाद अब तक 21 हजार यूनिटों की ई केवाईसी कराई गई है।
रोजाना एक से डेढ़ हजार लोग इस प्रक्रिया को करवा रहे हैं। जिले में 1.71 लाख यूनिटों का राशन तीन माह के लिए रोका गया था। अब जिन यूनिटों की ओर से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है, उनका राशन बहाल किया जा रहा है।
जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के 2,93,388 कार्डों में 11,40,236 लाख यूनिटें शामिल हैं। पिछले कई माह से यूनिटों की ई केवाईसी का काम चल रहा है, लेकिन अब तक 1.50 लाख यूनिटों का काम पूरा नहीं हो सका है। नए नियम के अनुसार 15 दिन में अब तक 21 हजार यूनिटों की ही ई केवाईसी का काम पूरा करा लिया है।
विज्ञापन
विभाग ने राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए बायोमीट्रिक तरीके से राशन वितरण शुरू कराया है। ई-केवाईसी का काम धीमा होने पर शासन ने संबंधित यूनिटों का तीन माह का राशन रोक दिया। ई-केवाईसी कराने के बाद भी राशन देने के आदेश दिए गए हैं।
इस माह में 10 सितंबर से राशन वितरण शुरू हुआ है, लेकिन राशन न मिलने पर संबंधित यूनिटों की ई केवाईसी का काम तेज हो गया है। 15 दिन में जिले में लगभग 21 हजार यूनिटों की ई-केवाईसी कराई गई है। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि अभी ई केवाईसी करवाने की प्रक्रिया में और तेजी आएगी।