प्रेमिका की शिकायत पर प्रेमी काे उठा लाई पुलिस ने मंदिर में कराई जयमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला अाैरैया जिले के बिधूना स्थित एक गांव का है। पुर्वा मुले निवासी प्रबल प्रताप सिंह का इटावा जिला के सुंदरपुर निवासी युवती से 2012 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को लड़की व परिजनों ने शादी करने की बात कही तो प्रबल प्रताप ने शादी से इनकार कर दिया।
प्रबल का शादी से इंकार अनीता का नागवार गुजरा। अनीता ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर प्रबल प्रताप के खिलाफ तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाए। अनीता की तहरीर पर पुलिस्र प्रबल प्रताप को उठाकर कोतवाली ले आई।
इसी बीच दोनों पक्षों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। घंटाे चली बहस के बाद अनीता ने प्रबल काे मना लिया। दाेनाे परिवाराें की सहमति के बाद दोनों की शादी नकेड़ी पुलिया मंदिर पर करा दी गई। दोनों पक्षों के परिजनों ने नवविवाहित जाेड़े काे आशीर्वाद भी दिया। कोतवाल गुरुचरण ने बताया कि दोनों पक्ष तैयार थे। इसलिए आपसी सहमति से शादी कर ली।