{"_id":"67f825969ae3b5e7ee05c8e1","slug":"when-asked-for-car-papers-real-brothers-got-into-a-scuffle-with-the-inspector-both-were-sent-to-jail-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1069368-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार के कागज मांगने पर सगे भाइयों ने दरोगा से की हाथापाई, दोनों जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार के कागज मांगने पर सगे भाइयों ने दरोगा से की हाथापाई, दोनों जेल भेजे गए
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में कार सवार सगे भाइयों ने थाने में तैनात दरोगा से अभद्रता की। विरोध पर धक्कामुक्की करते हुए हाथापाई की। सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी दोनों को थाने लाए, जहां से दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा प्रशांत सिंह पुलिस फोर्स के साथ बुधवार रात कल्याणपुर क्रॉसिंग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार कार आती दिखी। दरोगा ने कार रुकवाई तो उसमें बैठे पुराना शिवली रोड निवासी अनूप सिंह और बच्चू सिंह एक साथी के साथ उतरे। ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागज मांगने पर दोनों भाई भड़क गए। इस दौरान दोनों भाइयों ने दरोगा के साथ अभद्रता कर धक्कामुक्की कर दी।
इस पर दरोगा ने कंट्रोल रूम फोन कर थाने से और फोर्स मंगाई। थाने पहुंचने पर भी दोनों भाइयों ने जमकर हंगामा किया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई और अभद्रता की थी। दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।