फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when akhilesh asked What said uncle Shivpal

जब अखिलेश ने पूछा, ‘चाचा शिवपाल क्या बोले’

Sat, 22 Oct 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
when akhilesh asked What said uncle Shivpal
प्रदेश अध्यक्ष से परिवार के झगड़े को समाप्त करने की बात कही तो वे बोले हमारे सीएम अखिलेश ही होंगे
पांच नवंबर को सपा की रजत जयंती और संगठन की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बुलाए गए जिलाध्यक्षों से पहले प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मिले, उसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी को बुला लिया। मजे की बात यह है कि शिवपाल की बैठक जैसे ही खत्म हुई अध्यक्षों के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावा आ गया। दोनों में अंतर यह रहा कि सीएम की बैठक में गिने चुने पदाधिकारी थे, जिसमें कानपुर नगर, ग्रामीण और देहात तीनों जिलाध्यक्ष शामिल रहे। शिवपाल की बैठक में करीब 250 पदाधिकारी थे। पता चला है कि अखिलेश ने पदाधिकारियों से आते ही पूछा कि चाचा की बैठक में क्या हुआ।
विज्ञापन

 वापस आए पदाधिकारियों के अनुसार कुछ ने प्रदेश अध्यक्ष से परिवार के झगड़े को समाप्त करने की बात कही तो वे बोले हमारे सीएम अखिलेश ही होंगे। यह बात पदाधिकारियों ने बाद में जनेश्वर ट्रस्ट भवन जाकर मुख्यमंत्री को बताई तो वे मुस्करा कर रह गए। मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों से कहा कि जिस तरह से कानपुर के मेट्रो शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपाइयों को घुसने नहीं दिया गया उसी तरह से रथ यात्रा के जरिए सपा का झंडा पूरे प्रदेश में लहराया जाएगा। अखिलेश ने भी परिवार में मचे विवाद को लेकर पदाधिकारियों ज्यादा देर बात नहीं की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के हाव भाव से ऐसा लग रहा था कि उन्होंने जैसे सब कुछ तय कर लिया है। शिवपाल के बाद सीएम से मिलकर आए जिलाध्यक्षों में नगर अध्यक्ष फजल महमूद, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव और देहात इकाई अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव (कल्लू यादव) प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed