फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Went to hang out with friends, planned kidnap when he is late

दोस्तों के साथ घूमने गया, देर हुई तो रची अपहरण की कहानी, मां को मैसेज कर मांगी एक लाख फिरौती

Wed, 29 Jan 2020 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 29 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Went to hang out with friends, planned kidnap when he is late
यूपी पुलिस फाइल फोटो
कानपुर में चकेरी के ओमपुरवा से 24 जनवरी को लापता हुए इंटरमीडिएट के छात्र को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह दोस्तों के पास लखनऊ चला गया, लौटने में देरी हुई तो उसने घर वालों मैसेज कर खुद के अपहरण की जानकारी दे दी। 
विज्ञापन


ओमपुरवा निवासी नरेश कुमार एल गुटखा कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा स्वयं कुमार उर्फ अंकुर 24 जनवरी को स्कूल जाते समय लापता हो गया था। दूसरे दिन अंकुर की मां बीनू के फेसबुक पर बेटे को छुड़ाने के लिए एक लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अंकुर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था। मंगलवार दोपहर को लोकेशन के आधार पर उसे घंटाघर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्कूल जाने के बजाय दोस्तों के साथ लखनऊ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटने में देरी हो गई तो घरवालों को उसके स्कूल न जाने की बात पता चल गई थी। इस पर उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर अगले दिन मां को फिरौती का मैसेज भेज दिया। इसके बाद सारा दिन दोस्तों के साथ घूमता रहा। मंगलवार सुबह उसने पिता को फोन कर बताया कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला है और घंटाघर रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed