फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Welcome to Guru Charan Suhava Yatra with Jo Bole So Nihal

Kanpur News: जो बोले सो निहाल के साथ गुरु चरण सुहावा यात्रा का स्वागत

Wed, 29 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Guru Charan Suhava Yatra with Jo Bole So Nihal
गुमटी गुरुद्वारे पर चरण सुहावा गुरुचरण यात्रा में गुरुग्रंथ के आगे चलते पंज प्यारे।  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। सिखों की पवित्र गुरुचरण सुहावा यात्रा का आगमन मंगलवार को हुआ। नई दिल्ली के मोतीबाग से 23 अक्तूबर को चली यात्रा जाजमऊ पुल पर जैसे ही पहुंची बड़ी संख्या में संगत ने पुष्प वर्षा कर गोविंद सिंह आयो है, गोविंद सिंह आयो है शबद कीर्तन कर यात्रा का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जो बोले सो निहाल के जयघोष के साथ हर ओर वाहे गुरु वाहे गुरु गुंजायमान रहा।
विज्ञापन




यात्रा के साथ आए पंज प्यारों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, हरविंदर सिंह लॉर्ड, जसवीर सिंह मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह मक्कड़, मनजीत सिंह चड्ढा ने सिरोपा पहनाकर किया। यहां सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, गुरविंदर सिंह (विक्की) आदि ने यात्रा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन




इसके बाद लाल बंगला पहुंची यात्रा का कई गुरुद्वारा प्रधान व सेवकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गुरु चरण पादुका के दर्शन किए और नतमस्तक हुए। हरजिंदरनगर चौराहे पर सिख यूथ संगठन और ईसाई महासंघ की ओर से नोबल कुमार चेतन ने स्वागत किया। लाल बंगला से शिव कटरा मोड़ तक बैंड-बाजों एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पीएसी मोड़ और जी रोड होते हुए टाटमिल से अफीम कोठी चौराहा पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी आदि ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारा बन्नो साहिब में भी यात्रा का स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह भी यात्रा के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुमटी गुरुद्वारे पर गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ प्रबंधन समिति ने चरण पादुका के दर्शन किए। प्रधान हरजीत सिंह कालड़ा, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह पम्मे, रमिंदर सिंह रिंकू ने यात्रा का स्वागत किया। सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 29 अक्तूबर को यात्रा का गुमटी गुरुद्वारे से प्रस्थान होगा। बता दें कि यात्रा में गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनकी धर्मपत्नी माता साहिब कौर जी के चरण पादुका जोकि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास लगभग 300 वर्षों से रखे थे, उनके दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed