{"_id":"6612d3303849f2ff0304725d","slug":"weather-update-weather-likely-to-change-in-many-cities-of-up-within-a-week-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: यूपी के कई शहरों में एक सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना, आंधी के साथ गरज सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: यूपी के कई शहरों में एक सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना, आंधी के साथ गरज सकते हैं बादल
Mon, 08 Apr 2024 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:40 AM IST
सार
सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना है। अंधड़-आंधी के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है।
विज्ञापन
गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज गर्मी की ओर रुख किए हुए है, लेकिन अभी उत्तर-पश्चिमी नम हवाएं आने से रात में पारा गिर जा रहा है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत रहती है। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है। एक सप्ताह मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन मौसमी गतिविधियों की वजह से गरज-चमक के साथ बादल आते रहेंगे। इसके साथ ही आंधी और अंधड़ भी चलता रहेगा। विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में तापमान सामान्य औसत से अधिक रहने और नमी की वजह से गर्मी अधिक लगती है। इस मौसम में अधिक पसीना नहीं निकलता।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वहीं रात का तापमान सामान्य औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। डॉ. पांडेय ने बताया कि प्री मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। समुद्र तल पर चक्रवाती हवाओं वाला क्षेत्र बन रहा है, लेकिन इसका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगी। माहौल में नमी घटने के बाद गर्मी धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो जाएगी। अंधड़-आंधी और गरज-चमक के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है।
तापमान
अधिकतम-37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-17.6 डिग्री सेल्सियस