{"_id":"6856e6252ad9ac714507ff80","slug":"weather-update-humidity-made-people-miserable-throughout-the-day-heavy-rain-at-night-brought-relief-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिन भर उमस ने किया बेहाल, रात को झमाझम बारिश ने दी राहत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिन भर उमस ने किया बेहाल, रात को झमाझम बारिश ने दी राहत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sat, 21 Jun 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:36 PM IST
सार
Kanpur Weather News: मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन में 45.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 24 जून तक रात में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
कानपुर में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिन भर उमस भरी गर्मी रहने के बाद शनिवार रात को झमाझम बारिश ने शहरियों को राहत दी। मानसूनी हवाओं में शाम से तेजी दिखाई और घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। तीन दिन में 45.1 मिमी बारिश दर्ज की है। सीएसए के मौसम विभाग ने 24 जून तक हल्की और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाएं लगातार कानपुर परिक्षेत्र में आ रही हैं। मानसून पूरे प्रदेश में फैल गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बराबर नमी लेकर हवाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाएं लगातार कानपुर परिक्षेत्र में आ रही हैं। मानसून पूरे प्रदेश में फैल गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बराबर नमी लेकर हवाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
कानपुर में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। दिन में आसमान खुला रहेगा और शाम से मौसम बदल जाएगा। रात में हल्की, मध्यम और तेज बारिश होते रहने का अनुमान है।
कानपुर में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह माहौल में 83 फीसदी नमी दर्ज की गई। दोपहर को नमी का प्रतिशत 63 हो गया।
कानपुर में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस और रात न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया। बारिश होने के बाद पारा फिर नीचे आ गया।
तापमान
अधिकतम- 34.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 34.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस