फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Cyclonic circles slowed down the speed of winds, heat increased

Weather Update: चक्रवाती घेरों से हवाओं की रफ्तार धीमी, तपिश बढ़ी, पांच दिनों तक रहेंगे बादल

Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
सार

Kanpur News: अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। माहौल में नमी 50 फीसदी रही। मौसम विभाग की मानें तो पांच दिनों तक बादल रहेंगे।

विज्ञापन
Weather Update: Cyclonic circles slowed down the speed of winds, heat increased
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवाती घेरों ने हवाओं की रफ्तार धीमी कर दी। इससे दिन में तापमान अधिक रहा। दोपहर को तपिश ने बेहाल किया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है। वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहीं हवाओं की वजह से ऊंचे बादल बने रहे। इसकी वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से सिर्फ 0.8 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से सुबह और रात का मौसम अच्छा रहता है। हवाओं के रुख बदलने पर तापमान और बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सिंध और बलुचिस्तान से गर्म रेगिस्तानी हवाएं गुजरात और राजस्थान में गर्मी बढ़ा रही है। इनका अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। आठ अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे तराई के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान पर नियंत्रण रहेगा। तापमान एकदम से अधिक नहीं होने पाएगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी। इस सप्ताह कानपुर परिक्षेत्र में तापमान 40 डिग्री पर पहुंच सकता है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिनों तक ऊंचे बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 38.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 16.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed