फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging on Kanpur-Farrukhabad Railway Track in Bilhaur, Trains Passing Under Caution

कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर पानी ही पानी, बिल्हौर में कॉशन के साथ ट्रेन संचालन

Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

Kanpur News: दो घंटे की झमाझम बारिश ने बिल्हौर में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट स्थित बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर और बलराम नगर का नाला सफाई न होने के कारण उफना गया।

विज्ञापन
Waterlogging on Kanpur-Farrukhabad Railway Track in Bilhaur, Trains Passing Under Caution
बिल्हौर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भरा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश से पहले नालों और जलनिकासी के रास्तों की पर्याप्त सफाई नहीं कराई गई। नालियां और नाले चोक होने के कारण लगातार हो रही बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है और रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच रहा है। इससे स्टेशन के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं मिलने से नगर पालिका मार्केट, रामलीला मैदान, बलराम नगर और ककवन रोड क्रॉसिंग तक जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्टेशन से ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन

नाला सफाई में लापरवाही से बिगड़े हालात

बताया जा रहा है कि यदि बारिश से पहले नालों की ठीक से सफाई करा दी जाती तो पानी की निकासी आसानी से हो सकती थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हुई और अब लगातार बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Waterlogging on Kanpur-Farrukhabad Railway Track in Bilhaur, Trains Passing Under Caution
बिल्हौर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भरा पानी - फोटो : amar ujala

कॉशन के साथ गुजारी जा रहीं ट्रेनें

ट्रैक पर पानी भरने के बाद रेल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए ट्रेनों को कॉशन के साथ निकालना शुरू किया है। लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रैक की स्थिति की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर जलभराव ने एक बार फिर बारिश से पहले नाला सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभागों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश और नालों के उफनाने से बिल्हौर में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बारिश से पहले नालों की सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed