{"_id":"6a967a882548a54fe9051e97","slug":"kanpur-mud-and-thatch-roof-collapses-suddenly-woman-narrow-escape-homeowner-injured-by-falling-wall-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अचानक भरभराकर गिरी कच्ची छत, बाल-बाल बची महिला, दीवार गिरने से गृहस्वामी घायल, एसडीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अचानक भरभराकर गिरी कच्ची छत, बाल-बाल बची महिला, दीवार गिरने से गृहस्वामी घायल, एसडीएम ने दिए निर्देश
Tue, 01 Sep 2026 12:41 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:41 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के पतारा कस्बे में अचानक एक घर की कच्ची छत ढह गई, जिससे वहां काम कर रही महिला पूजा बाल-बाल बच गईं। वहीं, कस्बे में संजय मिश्रा के घर की दीवार गिरने से वे मामूली रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
कच्ची छत ढहने से बाल-बाल बची महिला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में एक घर की कच्ची छत अचानक भरभराकर ढह गई, जिसमें घर के भीतर काम कर रही महिला बाल-बाल बच गई। वहीं, एक अन्य घटना में दीवार गिरने से गृहस्वामी घायल हो गया। पतारा कस्बा निवासी धीरेंद्र द्विवेदी के घर पर मंगलवार को अचानक कच्ची छत ढह गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान घर के भीतर काम कर रही उनकी पत्नी पूजा वहां से थोड़ी दूर पर थीं। इससे वह इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। हालांकि, छत के मलबे में गृहस्थी का सामान जरूर दब गया। इसी कस्बे में एक अन्य घटना के तहत संजय मिश्रा के घर की दीवार अचानक गिर पड़ी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर दिलाया जाएगा मुआवजा
इस मलबे की चपेट में आने से संजय मिश्रा को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय लेखपालों को मौके पर जाकर स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।