फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging in the premises, OPD set up at the gate of 50 bed hospital

Kanpur News: परिसर में जलभराव, 50 शैया अस्पताल के गेट पर लगी ओपीडी

Wed, 25 Sep 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the premises, OPD set up at the gate of 50 bed hospital
बकेवर। 50 शैया अस्पताल परिसर में जलभराव के कारण अस्पताल के बाहर ओपीडी लगा कर मरीजों का उपचार किया गया। मंगलवार को ओपीडी में कुल 104 मरीज देखे गए।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह हुई बारिश से कस्बा बकेवर में कई स्थानों पर गलियों में लोगों के घरों तक में जलभराव हो गया। पानी बंद होने के सप्ताह भर बाद भी जलभराव समाप्त नहीं हुआ है। कस्बा के लखना रोड पर स्थित 50 शैया अस्पताल, डिग्री कॉलेज व इंटर काॅलेज परिसर व कक्षाओं में घुटनों तक जलभराव बना हुआ है। 50 शैया अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा था। सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती, वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. संदीप गुलाटी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैयब, ईएमओ रविंद्र साहू , दंत विशेषज्ञ डॉ. शाहना, नेत्र परीक्षण अधिकारी अजय गौतम ने मरीजों को ओपीडी में उपचार दिया। अस्पताल के गेट के सामने स्थित शिक्षक दिलीप सविता ने अपने आवास में मरीजों के उपचार करने के लिए जगह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed