फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water shortage continues in the district hospital

Kanpur News: जिला अस्पताल में पानी की किल्लत बरकरार

Tue, 02 Apr 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Water shortage continues in the district hospital
इटावा। जिला अस्पताल में पानी की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ मरीजों और तीमारदारों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी ओर आसपास के दुकानदारों की चांदी हो गई है। इन दुकानों से रोजाना करीब 10 हजार रुपये का पानी बिक रहा है।
विज्ञापन


बाबा भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में बीते कई दिनों से पानी की किल्लत है। मरीज और तीमारदार सहित अस्पताल के स्टाफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूतल के दो आरओ खराब होने और प्रथम तल पर लगे आरओ से पानी न आने के कारण लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। हाल यह है कि ट्यूबवेल का प्रेशर कम होने से प्रथम और द्वितीय तल के बाथरूम में भी पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है। नगर पालिका का टैंकर तो खड़ा करा दिया गया है, लेकिन इससे लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। गर्मी में लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। अस्पताल के वार्ड में हाथ धुलने के लिए भी पानी नहीं था। लोगों की प्यास बुझाने के लिए अस्पताल में लगे आरओ व वाटर कूलर खुद पानी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, नगर पालिका के टैंकर भी अब गर्म पानी उगल रहे हैं। लोग मजबूरन अस्पताल के आसपास की दुकानों से पानी की बोतलें खरीद रहे हैं। दुकानों से प्रतिदिन लगभग 10 हजार रुपये का पानी बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

लोगों की बात
फोटो 10:::सोनू। संवाद

भीखेपुर निवासी सोनू ने बताया कि अस्पताल में बुआ भर्ती हैं। मिलने आए तो पानी लाने के लिए कोई नहीं था। आरओ देखा तो सूखा पड़ा था। नगर पालिका का टैंकर तो खड़ा था लेकिन तेज धूप के कारण उसका पानी गर्म था। ऐसे में बाहर से ही ठंडा पानी खरीदना पड़ा।

फोटो 11:::चांद खां। संवाद
घटिया अजमत अली निवासी चांद खां ने बताया कि पिता हादसे में घायल हाे गए थे। 15 दिनों से वार्ड में भर्ती हैं। करीब आठ दिनाें से अस्पताल में पानी की ज्यादा परेशानी हो गई है। पीने की बात छाेड़ो यहां वार्ड के शौचालय तक में पानी नहीं है। इससे मरीज व तीमारदार परेशान हैं।


---------

वर्जन

नया ट्यूबवेल लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। साथ ही आरओ सही कराने के लिए भी पत्र लिखा गया है। फिलहाल नगर पालिका का टैंकर खड़ा कराकर मरीजों और तीमारदारों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

- डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed