फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water from the top of Bambay entered the houses

ओवरफ्लो के दबाव से खुला कुलाबा, घरों में भरा पानी

Sun, 12 Jan 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Water from the top of Bambay entered the houses
बंबा ओवरफ्लो होने से लालपुर गांव के घरों में भरा पानी। - फोटो : AKBARPUR
झींझक(कानपुर)। शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के लालपुर गांव की बंबी के ऊपर से निकला पानी घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारी बंबे में पानी कम करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

झींझक ब्लाक के पास से निकले बंबे का पानी ओवरफ्लो होने के कारण कुलाबा खुल गया। पानी गांव में घुस गया। गांव के रामसेवक, अखिलेश, अजय पाल, विनोद, गिरजा शंकर समेत दर्जन भर लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे घरों में रखा सामान भीग गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बंबे में काफी अधिक मात्रा में पानी आ गया था। इसके कारण कुलावा पानी के दबाव से खुल गया। पानी नालियों से होते हुए घरों तक पहुंच गया। उनके घरों में रखा बिस्तर, अनाज और अन्य सामान भीग गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई अरविंद यादव ने बताया की सींचपाल से कहकर बंबे में पानी कम कराया जाएगा। इसके बाद कुलाबा से निकलने वाले पानी को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed