{"_id":"5e209de58ebc3e4b622dd480","slug":"water-dripped-and-family-went-to-another-room-and-the-roof-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पानी टपका तो दूसरे कमरे में चले गए और गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पानी टपका तो दूसरे कमरे में चले गए और गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार
Fri, 17 Jan 2020 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से हो रही है बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार सुबह काकादेव के नवीन नगर में करीब 75 साल पुराने मकान की कच्ची छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया।
नवीन नगर निवासी मुन्ना मिश्रा एनजीओ संचालक हैं। 1944 में बने पुश्तैनी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात में जिस कमरे में सोए थे, उसकी छत से पानी टपकने लगा। इस पर वे लोग दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी ही देर बाद कमरे की छत भरभराकर गिर गई।
मुन्ना ने बताया कि कमरे में टीवी, फ्रिज, बेड सहित हजारों का समान बर्बाद हो गया। कमरे में 70 हजार रुपये नगद भी रखे थे। मलबा हटवाने के लिए नगर निगम से मदद मांगी लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। प्राइवेट क्रेन मंगवाकर किसी तरह सामान निकलवाया गया।