फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water crisis in many villages due to lack of pipeline repair

पाइप लाइन की मरम्मत न होने से कई गांवों में पानी संकट

Fri, 16 Oct 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in many villages due to lack of pipeline repair
शुक्लागंज। जेसीबी की ठोकर से भूमिगत पेयजल की मुख्य पाइप लाइन जगह-जगह से फटने से आजाद मार्ग जाजमऊ हाईवे मोड़ के निकट स्थित जालिम खेड़ा पंप हाउस से करीब आधा सैकड़ा गांवों की जलापूर्ति ठप है। क्योंकि पाइप लाइन पीडब्ल्यूडी की जेसीबी की ठोकर से टूटी है, इसलिए जल निगम ने मरम्मत कार्य के लिए पीडब्लूडी को पत्र लिखा है। अब पीडब्लूडी ही मरम्मत कार्य कराएगा तभी ग्रामीणों को पानी नसीब हो सकेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि आठ दिन पूर्व से पीडब्ल्यूडी ने आजाद मार्ग स्थित पोनी गांव मोड़ से लेकर हाईवे मोड़ तक सड़क किनारे उखडे़ मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया था। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एक ठेकेदार द्वारा जेसीबी से जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा था, इसी दौरान पानी की टंकी से निकली मुख्य पेयजल पाइप लाइन ठोकर लगने से जगह-जगह से फट गई थी। जिसके बाद से करीब आधा सैकड़ा गांवों में जलापूर्ति ठप है। बता दे कि पंप हाउस से ग्राम महदिनवां, घोंघी, रौतापुर, कटहा, निहालखेड़ा, पोनी, महेश खेड़ा, कर्मी बिझलामऊ, लखापुर, त्रिभुवनखेड़ा समेत पचास गांवों में जलापूर्ति होती है।
विज्ञापन

पानी न आने पर ग्रामीण पीला पानी देने वाले सरकारी हैंडपंप के पानी से रोजमर्रा का कार्य निपटा रहे है। जबकि पीने का पानी आसपास के गांवों से लाने को मजबूर है। जल निगम के एक्सईएन मोहित चक ने बताया कि गुरुवार को एई अजय सिंह व एक कांट्रेक्टर रशीद खान को मरम्मत कार्य के लिए भेजा। जहां से जानकारी हुई कि पीडब्लूडी की जेसीबी के कारण कई जगह विभाग को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए पीडब्लूडी को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत कराए जाने को कहा गया है। साथ ही नुकसान की भरपाई की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed