{"_id":"6ab6c0c14d440a387409f203","slug":"kanpur-rain-continues-for-24-hours-temperatures-drop-schools-closed-in-14-districts-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी, पारा लुढ़का; 14 जिलों में स्कूल बंद, दो दिन ऐसे ही मौसम का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी, पारा लुढ़का; 14 जिलों में स्कूल बंद, दो दिन ऐसे ही मौसम का अनुमान
Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
सार
बारिश के कारण बुंदेलखंड के पांच जिले और कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, उन्नाव, हरदोई में शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के पश्चिमी विक्षोभ से मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में बारिश के तेवर और तीखे हो गए हैं। कानपुर, बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसके कारण दिन का पारा सामान्य से 8.4 डिग्री नीचे आ गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 2.2 डिग्री नीचे आ गया।
विज्ञापन
बारिश के कारण बुंदेलखंड के पांच जिले और कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, उन्नाव, हरदोई में शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हरदोई में बारिश के दौरान दीवार पर पेड़ गिरने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं सीतापुर में भी एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूरज न निकलने के कारण कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में सन शाइन आवर शून्य रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जारी किया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी देर शाम एक बार फिर खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पहुंच गई है। बारिश के चलते पत्थर गिरने से चित्रकूट में गुप्त गोदावरी गुफा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन