फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water

खानचंद्रपुर में जांच के लिए चार घरों से लिया गया पानी का नमूना

Sat, 19 Sep 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
water
रनियां (कानपुर देहात)। खानचंद्रपुर गांव के पालपुरवा में प्रदूषित पानी की आपूर्ति से शरीर में खुजली की समस्या ग्रामीणों ने बताई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर जल निगम के अफसर संजीदा हुए।
विज्ञापन

जेई टीम के साथ शुक्रवार को यहां पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों ने खुजली होने की बात कही तो कुछ ने पानी बेस्वाद होने का तर्क दिया। कुल चार घरों से पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। इसे कानपुर की एनएबीएल लैब भेजा जाएगा। खानचंद्रपुर गांव में क्रोमियम डंप होने से भू गर्भ जल प्रदूषित हो गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद जल निगम ने फरवरी में 2.98 करोड़ रुपये से पाइप लाइन पेयजल परियोजना सुदृढ़ीकरण कराई है। 4.49 लाख रुपये की लागत से गहरी बोरिंग कराकर पुरानी टंकी से 364 घरों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। दो माह से जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पालपुरवा में नलों से दूषित पानी आने पर ग्रामीणों को खुजली की शिकायत हुई। शुक्रवार को जलनिगम जेई संजय सिंह, कर्मचारी आलोक कुमार, राहुल कुमार गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। यादव पुरवा में पानी में किसी तरह की समस्या से लोगों ने इंकार किया। जबकि पालपुरवा में तीन व यादव पुरवा गांव से पानी का एक सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच से पता चलेगा क्रोमियम है कि नहीं
जलनिगम के जेई संजय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान नन्ही देवी के घर का पानी सैंपल लिया है। प्रशांत कुमार व रामप्रकाश के घर से भी पानी का नमूना भरा गया है। वहीं यादवपुरवा में उमा देवी के घर से पानी का सैंपल लिया। एनएबीएल लैब से पानी की जांच कराई जाएगी। इससे पानी में घुलनशील क्रोमियम का पता चल सकेगा।
पानी से नहाते ही होती खुजली, पड़ते है लाल दाने
जेई संजय सिंह से पालपुरवा के सुरेश पाल के पुत्र अमित पाल ने बताया कि नहाने के कुछ घंटे के बाद शरीर में खुजली होने लगती है। प्रशांत ने बताया कि पानी सही आता है। राम प्रकाश की पत्नी ने बताया कि टंकी का पानी साफ है, लेकिन पानी में स्वाद नहीं है। यादवपुरवा के लाल सिंह ने बताया कि टंकी के पानी से नहाते समय खुजली होने लगती थी। इसके बाद हाथ पैरों में लाल दाने पड़ जाते हैं। टंकी के पानी से नहाना बंद किया। इसके बाद आराम मिला। जबकि, रामसनेही व लालता प्रसाद ने पेयजल से किसी प्रकार की दिक्कत से इंकार किया। गांव के नीतेश ने बताया कि पेयजल से अब तक कोई समस्या नहीं थी। एक सप्ताह से पानी नहाने में प्रयोग से शरीर पर दाने निकल रहे हैं।

अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि खानचंद्रपुर में चार घरों से पानी का नमूना लिया गया है। एनएबीएल लैब की जांच उत्कृष्ट व मान्य है। कानपुर की मानक लैब से पानी नमूनों की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में क्रोमियम घुलनशील या अन्य तत्वों के सटीक जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed