{"_id":"69349d9c2284ec7b9c0d4347","slug":"warning-letters-issued-to-several-officers-over-pending-scholarship-applications-kanpur-news-c-362-1-akb1003-136823-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छात्रवृत्ति आवेदन लंबित होने पर कई अफसरों को जारी किया चेतावनी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छात्रवृत्ति आवेदन लंबित होने पर कई अफसरों को जारी किया चेतावनी पत्र
विज्ञापन
कानपुर। पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन लगातार लंबित होने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संयुक्त निदेशक आईटीआई, मंडलीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रामा विश्वविद्यालय, यूपीटीटीआई, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को चेतावनी पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने अधिकारियों को किसी भी स्तर पर विलंब नहीं करने और तय समय में आवेदनों का सत्यापन कर आगे भेजने के निर्देश दिए हैं।
शासन की ओर से जारी संशोधित समयसारिणी के अनुसार पूर्वदशम श्रेणी में विद्यालयों को 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक आवेदनों का सत्यापन कर आगे भेजना है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से 15 से 20 दिसंबर के बीच वास्तविक छात्र सत्यापन पूरा करना होगा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए शिक्षण संस्थानों को 10 दिसंबर तक आवेदन आगे भेजने और विश्वविद्यालयों को 11 से 18 दिसंबर के बीच डेटा सत्यापन का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए क्योंकि लंबित प्रविष्टियां न केवल पात्र छात्रों को लाभ से वंचित करती हैं बल्कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग पर भी नकारात्मक असर डालती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी संस्थान में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।