फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wall of mud house collapses, laborer dies after getting buried under debris

Kanpur News: कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wall of mud house collapses, laborer dies after getting buried under debris
राजपुर। ब्लॉक क्षेत्र के सिलहरा में सोमवार को बारिश के दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर सिकंदरा तहसील के प्रशासनिक अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सिलहरा निवासी लखनलाल (60) दिहाड़ी मजदूर था। सोमवार सुबह 6 बजे कच्चे कमरे में लेटा था। बारिश के दौरान अचानक मकान की कच्ची दीवार उसके ऊपर आ गिरी। घटना के समय वह घर पर अकेला था। जबकि पत्नी रामश्री मायके गई थी। बेटा और बहू खेत पर मजदूरी करने गए थे। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और मलबे को हटाकर लखनलाल को बाहर निकाल एंबुलेंस से राजपुर पीएचसी ले गए।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बिलखते रहे। ग्राम प्रधान रामवली सिंह की सूचना पर एसडीएम एसएन सिंह, तहसीलदार सुभाष सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस ने भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीएम एसएन शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


............

दो दिन से धसक रही थी दीवार की मिट्टी
लखनलाल के बड़े बेटे मुरारी ने बताया कि जिस कच्चे हिस्से में पिता रहते थे वह दो दिनों से धंसक रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने रविवार को मां रामश्री व छोटे भाई अर्जुन को ननिहाल भेज दिया था। पिछले वर्ष भी मकान की छत व दीवार ढह गई थी। इसके बाद पिता ने मां के नाम से आवास योजना के तहत आवेदन किया था। गुजर बसर के लिए कच्ची छत और दीवार की मिट्टी से मरम्मत कर ली थी। बताया कि घटना के समय वह पत्नी संध्या के साथ धान की रोपाई करने खेत पर गया था। बेटे ने कहा कि पात्र होने के बाद भी पिता को आवास योजना का लाभ नहीं मिला। बीडीओ हरगोविंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन की जानकारी नहीं है। एडीओ पंचायत को जानकारी के लिए गांव भेजा गया है।
............
घर की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर बिलखते रहे परिजन
कच्चे मकान की दीवार ढहने से लखनलाल की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रामश्री ने बिलखते हुए बताया कि दिहाड़ी मजदूरी कर चार बेटियों और दो बेटों की परवरिश की है। बेटी ऊषा, कुसुम, चांदनी व अनामिका व बड़े बेटे मुरारी की शादी हो चुकी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पक्का मकान नहीं बनवा सके। आवास योजना के लिए आवेदन किया, मगर लाभ नहीं मिला। ग्राम प्रधान रामबली सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में मजदूर का नाम चयनित हुआ था। साइट न चलने से आनलाइन आवेदन नहीं होने से लाभ नहीं मिल सका है।


...........
बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार बाल बाल बचा
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा में रविवार की रात बारिश के दौरान सुरेंद्र पुत्र जगत नारायण का कच्चा मकान गिरना शुरू हो गया। छत से मिट्टी गिरती देख पास में लेटी पत्नी रैना देवी, बेटी सनी, साक्षी उठकर हट गए। इसी बीच भरभरा कर मकान की छत व दीवार गिर गई। जिससे परिवार के लोग बाल बाल बच गए। एसडीएम भूमिका यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed