फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waiting ten years for a drain, residents have now initiated the work themselves.

Kanpur News: दस साल से नाली का इंतजार, अब लोगों ने खुद शुरू कराया काम

Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Waiting ten years for a drain, residents have now initiated the work themselves.
कानपुर। बर्रा-6 के वार्ड-67 स्थित सी ब्लॉक में बरगद वाले पार्क की गली के लोगों का आरोप है कि दस साल से नाली निर्माण के लिए शिकायतें करने के बावजूद नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया। बारिश में जलभराव से परेशान 14 लोगों ने दो-दो हजार रुपये चंदा जुटाकर सोमवार को खुद नाली निर्माण शुरू करा दिया। वहीं पार्षद देवेंद्र कुमार द्विवेदी का कहना है कि नाली का टेंडर पास है। ठेकेदार बुधवार से निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक नाली नहीं होने से बारिश का पानी गली में भर जाता है। कई बार जलभराव से घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। समस्या से आजिज लोगों ने 28 हजार रुपये जुटाकर ईंट, सीमेंट और अन्य सामग्री खरीदी। सोमवार को फावड़ा लेकर पुरुषों के साथ महिलाएं भी निर्माण कार्य में जुट गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन नाली की समस्या दूर नहीं हुई। इससे लोगों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है। जरूरत पड़ी तो दोबारा चंदा जुटाकर काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


पार्षद बोले-चार दिन पहले सफाई के लिए हुई थी खोदाई

पार्षद देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि चार दिन पहले सफाई के लिए खोदाई कराई गई थी। नाली का टेंडर पास है। बारिश के चलते काम रुका था, अब बुधवार से निर्माण शुरू होगा। कुछ लोग मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। चंदा देने वालों की रकम ठेकेदार से वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत
दो पार्षद के कार्यकाल निकल गए और तीसरे का चल रहा है। नाली नहीं बनी, इसलिए मजबूर होकर खुद निर्माण कराने का फैसला लिया। - प्रशांत अग्निहोत्री, बर्रा-6

नाली न होने से पानी की निकासी बंद थी। बारिश में पूरी गली तालाब बन जाती थी और घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। अब खुद नाली बना रहे हैं। - अभिषेक शर्मा, बर्रा-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed