फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waiting for justice for seven years, now husband's soul will get peace

आतंकवाद का दंश: मीना ने कहा- सात साल से था न्याय का इंतजार, अब मिलेगी पति की आत्मा को शांति, जानिए पूरा मामला

Fri, 15 Sep 2023 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 05:09 AM IST
सार

Kanpu News: दिवंगत प्रधानाचार्य के छोटे बेटे अक्षय शुक्ला ने बताया कि पिता की हत्या के बाद से पूरा परिवार बिखर गया था। जिस वक्त यह घटना हुई थी, वे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक मिली पिता की हत्या की सूचना ने पूरे परिवार को बिखेरकर रख दिया था।

विज्ञापन
Waiting for justice for seven years, now husband's soul will get peace
न्याय मिलने पर संतोष महसूस कर रहा है शुक्ला परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम बीते सात सालों से न्याय का इंतजार कर रहे थे। कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। मेरे पति के हत्यारों को फांसी की सजा का फैसला सुनने के बाद सुकून मिला है। आज दिवंगत आत्मा को शांति मिली होगी...। ये बातें चकेरी के प्योंदी गांव में आतंकियों की गोली का शिकार हुए पूर्व प्रधानाचार्य रमेशबाबू शुक्ला की पत्नी मीना शुक्ला ने कहीं।

विज्ञापन

आतंकी आतिफ मुजफ्फर और मोहम्मद फैसल ने 24 अक्तूबर 2016 में रमेशबाबू शुक्ला की पहचान करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पिस्टल की टेस्टिंग के लिए हत्या की थी। वे साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। मामले की सुनवाई एनआईए कोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को कोर्ट ने दोनों आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन

कोर्ट का फैसला आते ही नवाबगंज, विष्णुपुरी में रहने वाला दिवंगत प्रधानाचार्य रमेशबाबू शुक्ला के परिवार के हर सदस्य की आंखों से आंसू बह निकले। प्रधानाचार्य की पत्नी मीना देवी ने कहा वो मनहूस दिन आज भी नहीं भूल पातीं, जब आतंकियों ने उनके बेगुनाह पति की जान ले ली थी। बोलीं, हमें ईश्वर और न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
आतंकियों को मौत की सजा नजीर बनेगी। रमेशबाबू के चार बच्चे हैं। बड़े बेटे सौरभ शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटे बेटे अक्षय शुक्ला प्राइमरी स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं। बहन पूजा की शादी हो चुकी है और छोटी बहन आरती अभी पढ़ाई कर रही है। कोर्ट के फैसले पर पूरे परिवार ने रमेशबाबू शुक्ला की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पिता के आदर्शों पर चलकर जारी रखी पढ़ाई और पाया मुकाम
दिवंगत प्रधानाचार्य के छोटे बेटे अक्षय शुक्ला ने बताया कि पिता की हत्या के बाद से पूरा परिवार बिखर गया था। जिस वक्त यह घटना हुई थी, वे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक मिली पिता की हत्या की सूचना ने पूरे परिवार को बिखेरकर रख दिया था।

पूरे परिवार के लिए बड़ा दिन
पिता के बताए हुए आदर्शों पर चलकर पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2018 में पिता के आशीर्वाद से शिक्षा विभाग में नौकरी के रूप में अपना मुकाम पाया। पिछले साल दिसंबर में शादी हुई। पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने फैसले के दिन को पूरे परिवार के लिए बड़ा दिन बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed