फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vishnu, the son of a vegetable vendor, is harvesting crickets

Kanpur News: सब्जी विक्रेता का बेटा विष्णु काट रहा विकेटों की फसल

Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vishnu, the son of a vegetable vendor, is harvesting crickets
विष्णु - फोटो : स्रोत, संगठन।
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोन ट्राॅफी में ग्रीनपार्क स्टेडियम के खिलाड़ी विष्णु सरोज ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के छह मैचों में 13 विकेट लेकर उन्होंने यूपी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जूनियर डिवीजन की सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर सीनियर टीम की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश कुमार और गृहिणी मां पुष्पा देवी के बेटे विष्णु सरोज अपने माता-पिता के संघर्ष को अपनी मेहनत के दम पर साकार कर रहे हैं। अपने कठिन परिश्रम के दम पर विष्णु ने उप्र की जूनियर टीम में जगह बनाने के साथ ही चाइनामैन फिरकी की ऐसी प्रतिभा दिखाई कि उनकी टीम जूनियर स्तर की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। उनके कोच और ग्रीनपार्क के उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि विष्णु में प्राकृतिक प्रतिभा है। इसी के दम पर वह बिल्कुल सटीक फिरकी गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं देते हैं। उनका गेंदबाजी एक्शन भी अनोखा है। विष्णु ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में वर्ल्ड रोड सेफ्टी के मुकाबलों में नेट्स पर अभ्यास करते समय मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपनी गेंदों पर बीट किया था। कोच ने बताया कि अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोन ट्राॅफी का खिताब सोमवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने नाम किया। विदर्भ के साथ हुए फाइनल मुकाबले में विष्णु ने 33 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


अभी तक की उपलब्धि---
- 2024 में रायबरेली के साथ हुए अंतर जिलास्तरीय मैच में 6.3 ओवर में 23 रन देकर झटके आठ विकेट।
- 2025 में राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में 3.3 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
- वर्ल्ड रोड सेफ्टी में सचिन के सामने बतौर नेट गेंदबाजी कर उनको प्रभावित किया।
- अंडर-12 के सबसे सफल स्पिनर गेंदबाजों में शुमार हैं चाइनामैन विष्णु।
- चयन मैच में लगातार शानदार गेंदबाजी कर विष्णु ने राज सिंह डूंगरपुर ट्राॅफी में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed