फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   violence in PM kanpur rally SP leaders had called people by paying money for stone pelting

पीएम की रैली में हिंसा की साजिश: सपा नेताओं ने पत्थरबाजी के लिए पैसे देकर बुलाए थे लोग, अब तक हुआ ये खुलासा

Fri, 31 Dec 2021 10:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Dec 2021 10:47 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बरामद कार का मालिक अंकुर है। मगर रजिस्ट्रेशन मथुरा जिले का है। गाड़ी राधारमण के नाम पर है। अंकुर ने एक वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन पेमेंट कर कार ली थी। लेकिन कार के पेपर अपने नाम क्यों नहीं कराए। पुलिस कार के संबंध में भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
violence in PM kanpur rally SP leaders had called people by paying money for stone pelting
पुतला फूंकते सपा समर्थक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने वाले सपा नेताओं ने पत्थरबाजी के लिए चार लोगों को भी बुुलाया था। सभी को एक-एक हजार रुपये दिए थे। घटना से पहले शराब भी पिलाई गई थी। उसके बाद कथित बवाल का वीडियो बनाकर वायरल किया। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। 

विज्ञापन


पांच सपा नेताओं के अलावा अंश, जितेंद्र, गौरव और अरुण के नाम सामने आए हैं। अंश व जितेंद्र गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य दो फरार हैं। सपा नेता निकेश कुमार जितेंद्र व अंश का परिचित है। उसी ने मंगलवार की सुबह इन चारों को बुलाया था।
विज्ञापन


अंश ने पूछताछ में बताया कि उससे कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होना है। इसलिए वह सुबह नौबस्ता पहुंच गया। यहां पर निकेश व अन्य सपाइयों ने ठेके पर शराब पिलाई। उसके बाद बताया कि एक कार आएगी उस पर पथराव कर नारेबाजी करनी है। इसके लिए सभी को एक-एक हजार रुपये भी दिए। नशे में धुत इन चारों ने वही किया जो सपा नेताओं ने कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed